कंगना रनौत ने शेयर की भांजे को चूमने की तस्वीर, लिखा दिल छू लेने वाला ये मैसेज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बहन रंगोली के बेटे पृथ्वीराज को चूमती दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर अभिनेत्री के भाई अक्षत के शादी की लग रही है। कंगना ने उस समय को याद किया, जब बहन रंगोली के बेटे यानी भांजे पृथ्वीराज ने …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बहन रंगोली के बेटे पृथ्वीराज को चूमती दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर अभिनेत्री के भाई अक्षत के शादी की लग रही है।
कंगना ने उस समय को याद किया, जब बहन रंगोली के बेटे यानी भांजे पृथ्वीराज ने उन्हें शूटिंग पर जाने से रोका।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1330355477176258565
अभिनेत्री ने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, जब हम शूट के लिए निकले, उसने कहा- मत जाओ। मैंने जोर देकर कहा कि मुझे काम करना है। उसने सोचते हुए मेरी तरफ देखा और तुरंत मेरी गोद में बैठ गया और मुस्कुराते हुए बोला.. ठीक है, आप जाओ लेकिन 2 मिनट अपने पास बैठने दो..उसका चेहरा याद करके अभी भी आंसू आ जाते हैं।
