रामपुर : चैंबर तोड़े जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना जारी, पिछले दिनों डीएम को दिया था मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृतविचार। चैंबर तोड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद से अधिवक्ताओं में आक्रोश पनपता जा रहा है। मंगलवार को अधिवक्ता सुबह 10 बजे से धरने पर बैठ गए। 1 मार्च तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।  

बता दें कि बार सभागार के सामने और आसपास वर्षों से बने चैंबरों पर अधिवक्ता बैठते रहे हैं। लेकिन, कुछ दिन पहले एक पत्र जारी हुआ था। जिसमें इन चैंबरों को हटाकर न्यायालय भवन बनने की बात की गई थी।उसके बाद से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में अधिवक्ता लगातार बैठक करके इस समस्या का हल तलाश रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पिछले दिनों डीएम को दिया गया था लेकिन, स्थिति जस की तस है।

उसी के चलते सोमवार को सभागार में बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें चैंबरों को लेकर चर्चा की गई थी। उसके बाद अधिवक्ता बार अध्यक्ष  के नेतृत्व में  बार सभागार के सामने धरने पर बैठ गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने बताया कि 1 मार्च तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। चैंबरों को तोड़े जाने का विरोध जारी रहेगा।

ये भी पढे़ं : रामपुर : कक्षा 11 के छात्र की स्कूटी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत

संबंधित समाचार