Earthquake: भूकंप से दहला देश, भारत के पड़ोस में धरती के नीचे सन्न सी गुजरी 6.1 थी तीव्रता की आफत
जकार्ता, अमृत विचारः इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में बुधवार को बिना बड़ी लहरें आए 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। फिलहाल इंडोनेशिया में भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:55 बजे आया और इसका का केंद्र पूर्वी बोलांग मोंगोंडो से 45 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित था इसका केन्द्र समुद्र तल के नीचे 10 किमी की गहराई था। भूकंप का झटका पास के गोरोन्तालो प्रांत में भी महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता तीन एमएमआई थी। USGS ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की, क्योंकि भूकंप से बड़ी लहरें नहीं उठेंगी।
21 साल पहले आया था भयंकर भुकंप
आपको बता दें कि प्रशांत “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित इंडोनेशिया में टेक्टोनिक प्लेट मूवमेंट की वजह से होने वाली तीव्र भूकंपीय गतिविधि के कारण अक्सर इस क्षेत्र में धरती हिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। सुलावेसी क्षेत्र में विनाशकारी भूकंप पहले भी आ चुके हैं। चार साल पहले यानी जनवरी 2021 में यहां 6.2 तीव्रता की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 100 से अधिक लोग को अपनी चपेट में ले लिया था जबकि हजारों लोग विस्थापित हुए थे। इसी तर्ज पर यहां साल 2018 में पालू में 7.5 तीव्रता का भयानक भूकंप आया था। तब इसकी चपेट में आकर 2,200 से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। इंडोनेशिया के बीते कुछ सालों की बात की जाए तो सबसे खतरनाक भूकंप 2004 में आचे नामक जगह पर आया था, तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 9.1 थी। जिसकी वजह से 170,000 से ज़्यादा लोगों की गवां दी थी।
यह भी पढ़ेः मेरठ में STF की बदमाशों के साथ मुठभेड़, लारेंस बिश्नोई गैंग का एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
