जीवन और आसक्ति के बीच द्वंद्व, महाकुंभ में हुआ इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को आत्मज्ञान 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। महाकुंभ-2025 आखिरी स्नान पर्व पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भावुक कर देने वाला आध्यात्मिक पोस्ट किया। हाल में ही प्रीति ज़िंटा महाकुंभ में स्नान करने पहुंची थी। भगवा धारण किये प्रीति ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट कुछ दिन पहले हुई उनकी तीर्थराज प्रयागराज की यात्रा को साँझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से प्रयागराज महाकुंभ में अपनी यात्रा से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी आध्यात्मिक अनुभूति के बारे में विस्तार से लिखा। 


प्रीति ज़िंटा ने अपनी यात्रा की कुछ झलकियां की शेयर
 
उन्होने एक्स पर लिखा “ कुंभ मेले में यह मेरा तीसरा मौका था और यह जादुई, दिल को छूने वाला तथा थोड़ा दुखद था। जादुई इसलिए क्योंकि मैं चाहे जितनी भी कोशिश कर लूं, मैं यह नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हुआ। दिल को छूने वाला इसलिए क्योंकि मैं अपनी मां के साथ गयी थी और यह उनके लिए दुनिया से बढ़कर था। दुखद इसलिए क्योंकि मैं जीवन और मृत्यु के विभिन्न चक्रों से मुक्त होना चाहती थी, लेकिन मुझे जीवन और आसक्ति के द्वंद्व का अहसास हुआ। ” 

 

जिंटा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा “ क्या मैं अपने परिवार, अपने बच्चों और अपने प्रियजनों को छोड़ने के लिए तैयार हूं। नहीं! मैं तैयार नहीं हूं! यह बहुत ही भावुक और विनम्र करने वाला होता है जब आपको यह अहसास होता है कि आसक्ति के तार मजबूत और शक्तिशाली हैं और चाहे आपकी आसक्ति कुछ भी हो, आखिरकार आपकी आध्यात्मिक यात्रा और आगे की यात्रा अकेले ही होगी! मैं इस धारणा के साथ वापस आयी कि हम आध्यात्मिक अनुभव वाले मनुष्य नहीं हैं बल्कि आध्यात्मिक प्राणी हैं जो मानवीय अनुभव कर रहे हैं। इसके आगे मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे विश्वास है, मेरी जिज्ञासा निश्चित रूप से उन सभी उत्तरों की ओर मार्ग प्रशस्त करेगी जिनकी मुझे तलाश है... तब तक, हर हर महादेव।

 

ये भी पढ़े : Mahashivratri Story: आखिर क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी !

संबंधित समाचार