बहराइचः तिलक समारोह में मारपीट, दो घायल, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के गोबरहा गांव में तिलक समारोह में शामिल आए लोगों से गांव के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरहा के मजरा चौहाननपुरवा गांव में मंगलवार को विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र से तिलक आया था। तिलक समारोह के बाद खाना का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान गांव निवासी चार लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। रात नौ बजे तिलक समारोह में मारपीट से भगदड़ मच गई। दबंगों के हमले में तिलक समारोह में आए विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गेश (18) पुत्र सियाराम और इसी थाना क्षेत्र के लुढ़की गांव निवासी निरहू (30) घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल लोगों ने बताया कि गोबरहा गांव निवासी ननके, विनय और हीरालाल समेत चार लोगों ने मारपीट की है। इन सभी तिलक समारोह में आमंत्रण न मिलने पर मारपीट की है। इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रात में मारपीट हुई थी। घायलों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इनपुट- राजीव जयसवाल 

यह भी पढ़ेः कटान रोकने के लिए स्पर और स्टड का निर्माण कराए प्रशासन, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम को दिया ज्ञापन

 

संबंधित समाचार