शाहजहांपुर : वरुण अर्जुन ने बौरी गांव में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 312 मरीजों ने कराया पंजीकरण
शाहजहांपुर, अमृत विचार: वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल बंथरा द्वारा मंगलवार को मदनापुर क्षेत्र के ग्राम बौरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ईशपाल सागर जिला पंचायत सदस्य का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 312 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया जिनका ऑपरेशन रोहिलखण्ड अस्पताल में किया जाएगा।
मरीजों को आई ड्रॉप व दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित नेत्र परीक्षण के लिए जागरूक कर नेत्र रोग विभाग में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। 200 रुपये में बनने वाले परिवार स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी। कैंप में मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की चिकित्सक डॉ. बी. सांगी, सामान्य रोग विभाग के डॉ. गजनफर, दंत रोग विभाग के डॉ. सौरभ,नेत्र टेक्नीशियन पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिकल कॉलेज के एम एस डब्ल्यू जितेन्द्र गंगवार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-शाहजहांपुर: गन्ना क्रय सेंटर के पास दिनदहाड़े तमंचे के बल पर दो लोगों से लूट
