बदायूं : साढ़ू के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

म्याऊं मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

बदायूं, अमृत विचार। साढ़े के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भगवान सिंह (25) पुत्र महेंद्र पाल ने अपने साढ़ू अलापुर थाना क्षेत्र के गांव पतसा निवासी मेवाराम के भाई से अपनी साली की शादी तय कराई थी। बुधवार को शादी होनी थी। मंगलवार रात भगवान सिंह साढ़ू के घर गए थे। जहां से वह अपने साढ़ू के दूसरे भाई रामखिलावन के साथ बाइक से किसी काम से कस्बा म्याऊं जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भगवान सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि रामखिलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया।

ये भी पढ़ें - बदायूं : डीजे पर डांस करने के दौरान हार्टअटैक से युवक की मौत

संबंधित समाचार