फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में रेप पीड़िता की मौत, दो माह के गर्भ से होने की चर्चा, परिजनों में मचा कोहराम
फतेहपुर, अमृ़त विचार। किशनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं।
किशनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते 17 जनवरी को शौच के लिए जंगल गई महिला के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया था। दुष्कर्म पीड़िता ने पड़ोस के ही रहने वाले युवक विक्रम निषाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। घटना के पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी। लेकिन बुधवार की सुबह दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार व बुधवार के मध्य देर रात अचानक महिला की हालात बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत की सूचना महिला के माइके पक्ष के लोगों की दी गई। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर महिला को मार डालने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद से महिला तनाव में रहती थी। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
अबॉर्शन करने के बाद बिगड़ी थी महिला की हालत
सूत्रों की माने तो महिला दो माह के गर्भ थी। जिसे परिजन आरोपी युवक का बता रहे थे। जिसके बाद परिजनों ने मंगलवार को खागा कस्बे में स्थित एक महिला के आवास में चोरी छिपे महिला का अबांर्शन कराया। अबॉर्शन के बाद परिजन महिला को लेकर घर पहुंचे। देर रात अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी।
जिसके बाद परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर को बुला इलाज कराया। सुबह महिला की हालत और बिगड़ गई। थोड़ी देर बाद आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अबांर्शन करने वाली महिला आशा बहू पद पर तैनात है। जो चोरी छिपे अपने आवास पर अबांर्शन जैसे अपराध को बढ़ावा देती है।
दुष्कर्म पीड़िता की हुई मौत, आरोपी अभी भी फरार
बीते करीब एक माह पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
ये भी पढ़ें- कानपुर में साहिल हत्याकांड में आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी: दिनदहाड़े युवक की रॉड से पीटकर की थी हत्या...
