कानपुर में ऑटो पलटने से चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लगाया हत्या का आरोप
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर के साड़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयाऔर चालक की दबकर मौत हो गई। घटना बरईगढ़ गांव के पास हुई है। मृतक की पहचान मिथुन सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी रामसरी थाना घाटमपुर के रूम में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
वही मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटना से साक्ष्य जुटाये हैं। जानकारी के अनुसार मिथुन सोनकर रात में ऑटो चलकर घर लौट रहे थे। जब उसका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, तो इस दौरान मिथुन की ऑटो के नीचे दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मिथुन की हत्या की गई है और पुलिस को आरोपियों का पता लगाकर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा हत्या व हादसा दोनों बिंदु पर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Kanpur में आई मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त की टीम, देखी सेंट्रल तक मेट्रो संचालन की तैयारी
