शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाले बहराइच निवासी अतीक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चिनहट पुलिस ने कठौता झील के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अतीक बहराइच के मोतीपुर दौलतपुर का रहने वाला है। एसओ चिनहट भरत कुमार पाठक ने बताया कि 23 फरवरी को पीड़ित छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप था कि आरोपी ने पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करता रहा। कुछ दिन पहले पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया। एसओ ने बताया कि आरोपी अतीक अहमद को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पुलिस के सामने ही पति ने दांत से काटी पत्नी की नाक, शिव बारात जुलूस से बच्चों को बुलाने गई थी महिला

 

संबंधित समाचार