Kanpur से एयर इंडिया की उड़ान अगले माह से संभव... कानपुर एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा ये...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले के साथ एयरपोर्ट अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में कोलकाता समेत कई स्थानों के लिए कानपुर से उड़ान का प्रस्ताव आ सकता है। सांसद एयरपोर्ट के विस्तार करने एवं फ्लाइट की संख्या बढ़ाने को भी कह सकते हैं। ऐसा समझा जाता है कि सांसद देवेंद्र सिंह भोले बैठक में कोलकाता की फ्लाइट को जल्द शुरु करने पर मंथन कर सकते हैं। 

ऐसा भी माना जा रहा है कि हैदराबाद की फ्लाइट और बेंगलुरु की फ्लाइट को दैनिक उड़ान की बात हो सकती है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की टीम ने कानपुर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं, लैंडिंग, टेकआफ और रनवे की स्थिति का जायजा लिया था लेकिन कानपुर से एयर इंडिया उड़ान भरेगी या नहीं, इस पर कोई जवाब नहीं दिया था। 

सूत्रों का दावा है कि एयर इंडिया अब कानपुर से उड़ान के लिए तैयार है और अगले माह से अपनी सेवाएं देगी। इस संबंध में कानपुर एयरपोर्ट के निदेशक संजय कुमार का कहना है कि गुरुवार को कानपुर देहात के सांसद के साथ बैठक प्रस्तावित है जिसमें एयरपोर्ट के विस्तार समेत कई बिंदुओं पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं से भरा रेलवे स्टेशन, प्रयागराज की मेला स्पेशल ट्रेनों में पहली बार नहीं दिखी भीड़

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म