एमआर को देख भड़के प्रिंसिपल, कहा... इसको प्रिंसिपल ऑफिस ले चलो, पुलिस को देते हैं अभी
सुलतानपुर, अमृत विचार। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में हो रही दलाली की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सलिल श्रीवास्तव निरीक्षण पर निकले तो ओपीडी के बाहर एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) को देखकर भड़क गए। उन्होंने उसके बैग को गार्डों से रखने को कहा और उसे जमकर फटकार लगाई। उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया और मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
सुलतानपुर-OPD के बाहर MR को देख भड़के प्रिंसिपल
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 27, 2025
निरीक्षण के समय मेडिकल कालेज में अफरा-तफरी
ड्यूटी से गायब मिलने पर नर्स को फटकार
विभागों की कमियों को दूर करने का निर्देश दिया#Sultanpur | #Video | #UttarPradesh pic.twitter.com/xWJ3cqGKLm
गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने परिसर, इमरजेंसी, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। नाक कान गला ओपीडी के बाहर एमआर को देख प्रिंसिपल भड़क गए और गार्डों को बुलाकर उसके बैग को कब्जे में लेने के निर्देश दिए। प्रिंसिपल का गुस्सा देख अन्य मेडिकल रिप्रजेंटेटिव अपना बैग छोड़कर ही भाग गए। इमरजेंसी वार्ड में भीड़ लगी देख प्रिंसिपल ने गार्ड और स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर फटकार लगाई। एक मरीज को गंभीर हालत में देख वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को जरूरी निर्देश देते हुए ऑन कॉल चिकित्सक को दिखाने की बात कही।
प्रिंसिपल की फटकार के बाद एप्रेन पहनने लगे चिकित्सक
निरीक्षण के दौरान कमरा नंबर 6 में डॉ. दीपक ओपीडी कर रहे थे। उन्होंने एप्रेन नहीं पहना था तो प्रिंसिपल ने उन्हें फटकार लगाई, तो डॉ. दीपक एप्रेन पहनने लगे। वहीं, कमरा नंबर दो में बीपी व शूगर की माप लेने वाली सिस्टर गायब मिली, जिस पर प्रिंसिपल ने नाराजगी जताई। डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना एप्रेन पहने कोई भी चिकित्सक ओपीडी न करें। जिसके पास एप्रेन नहीं होगा, उसे वापस कर दिया जाएगा। गुरुवार को कुछ चिकित्सकों को एप्रेन के लिए वापस किया गया।
