Barabanki News : शेषपुर गांव में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने शुरू की कॉम्बिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Barabanki, Amrit Vichaar : हरख रेंज क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से सनसनी फैल गई है। करीमबाद मलौली पंचायत के शेषपुर गांव में ग्रामीणों ने गोमती नदी के किनारे खेतों में तेंदुए को देखा। सूचना मिलते ही वन दरोगा सचिन कुमार पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग की। तेंदुए के न मिलने के बाद भी विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में वन्य जीवों की आवाजाही बढ़ी है। वन विभाग ने लोगों से रात में अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है। साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए के दोबारा दिखने पर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। विभाग आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाएगा।

अधिकारियों का मानना है कि तेंदुआ पास के जंगल से भटककर इस इलाके में आया है। वन विभाग इसके रेस्क्यू की योजना बना रहा है। शेषपुर और आसपास के गांवों में वन विभाग की टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : नौटंकी के दौरान भिड़े दो पक्ष, धक्का-मुक्की करने पर दरोगा ने तानी पिस्टल

संबंधित समाचार