मुरादाबाद : 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, दो किशोर गए संप्रेक्षण गृह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में 10 साल के बच्चे से कुकर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। मोहल्ले के ही दो किशोर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे वायरल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों किशोर आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। जहां से संप्रेक्षण गृह भेज दिया।

थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा 10 साल का है। पीड़ित के अनुसार एक साल पहले एक दिन उनका बेटा घर में अकेला था। आरोप लगाया कि उसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले 16 और 17 वर्षीय दो लड़के उसके घर आ गए। आरोपियों ने डरा धमका कर बच्चे के साथ कुकर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में बच्चे को ब्लैकमेल कर शोषण करते रहे। पीड़ित बच्चे को धमकी दी कि यदि किसी से बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इतना ही नहीं आरोपी किशोरों ने पीड़ित को जान से मारने की भी धमकी दी। 

आरोपियों ने बच्चे की वीडियो भी वायरल कर दी। जिसके बाद परिवार वालों को पता चला। जब परिजनों ने बच्चे से बात की तो उसने पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित को लेकर उसका पिता थाने पर पहुंच कर तहरीर दिया। एसएचओ मझोला मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पर आईटी एक्ट भी लगाई गई है। पीड़ित बच्चे का शुक्रवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

ये भी पढे़ं : दलित नर्स के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी डॉक्टर को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव