फतेहपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार: दो लाख 72 हजार कीमत का माल बरामद, कार से करते थे तस्करी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। मलवां थानाक्षेत्र में पुलिस व एसओजी की टीम ने गांजे की बड़ी खेप के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की सुबह एसओजी व स्थानीय पुलिस को मुखबिर के जरिए महिंद्रा एक्सयूवी कार में गांजा तस्करों के आने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मलवां पुलिस व एसओजी की टीम गांजा तस्करों के तलाश में कैंची मोड़ के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस को एक एक्सयूवी कार आती दिखाई दी। कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें पुलिस को 35 किलो 790 ग्राम गांजा बरामद हुआ। 

पकड़े गए गांजा तस्करों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें गांजा तस्करों ने अपनी पहचान संजय मौर्य व राजेश तिवारी की रूप में की। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर काफी दिनों से चोरी छिपे गांजा तस्करी का काम करते थे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में कल से शुरू होगा KPL; दुल्हन की तरह सजा ग्रीनपार्क स्टेडियम, 200 देशों में होगा डिजिटल ब्राॅडकास्ट, चीयरलीडर्स भी रहेंगी मौजूद

संबंधित समाचार