Ballia News: उत्तराखंड हिमस्खलन में बलिया के राम सुजान सिंह लापता, परिजन परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तराखंड में चीन (तिब्बत) सीमा पर स्थित माना गांव के पास हुए हिमस्खलन में बलिया जिले के राम सुजान सिंह के लापता होने की आशंका है, जिससे परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं। लापता राम सुजान सिंह के परेशान परिजनों ने कहा कि उन्हें अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। राम सुजान सिंह के बेटे राज सिंह ने शनिवार को बताया कि उनके पिता उत्तराखंड के चमोली गए थे। 

राज सिंह ने कहा, ''वह वहां सुपरवाइजर का काम करते हैं। वह पिछले साल जनवरी में वहां गए थे। खबर मिली है कि पहाड़ टूट गया है, जिसमें कई मजदूर फंसे हुए हैं। हमे घटना की जानकारी मीडिया से मिली।'' उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नहीं आया है। 

राज ने कहा कि परिवार ने आखिरी बार राम सुजान सिंह से पिछले सोमवार को बात की थी, जिसमें वह (राम सुजान सिंह) परिवार के सदस्यों का हालचाल पूछ रहे थे। राज सिंह ने कहा, ''उन्हें मेरे पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।'' इस बीच, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि उन्हें राम सुजान सिंह के हिमस्खलन में फंसे होने की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बुआ के घर से लाकर बड़े भाई ने की थी बहन की हत्या, छोटे भाई ने लगाया यह आरोप, जानें पूरा मामला  

संबंधित समाचार