महाकुंभ से कानपुर वापस आईं सभी ई-बसें, अच्छा कार्य करने पर ये चालक हुए सम्मानित...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर की 75 ई बसें प्रयागराज से कानपुर वापस आ गई हैं। ये बसें पूर्व की भांति शनिवार से संचालित होने लगेंगी। जल्द ही 45 ई बसें कानपुर नगर को और मिलने वाली हैं। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारी एवं महाकुंभ के नोडल अधिकारी अभिनव निगम की देखरेख में ई बसें देर शाम चकेरी स्थित ई बस डिपो पर पहुंच गईं। कानपुर में 110 ई बसें हैं जिनमें 75 बसें प्रयागराज चली गई थीं। 

कानपुर ई बसों के पांच चालकों का सम्मान 

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लाने एवं ले जाने में अच्छा कार्य करने वाले कानपुर के ई बसों के पांच चालकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है।कानपुर से 75 ई बसें कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सविर्सेज लिमिटेड के अधिकारी अभिनव निगम नोडल अधिकारी की अगुवाई में प्रयागराज गई थीं। एक माह से अधिक श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले चालकों विजय कुमार दूबे, विनय कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार वर्मा, श्याम बहादुर सिंह को स्मृति चिह्न देकर सीएम ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- Kanpur में दुकान दिलाने के नाम पर हड़पे 11 लाख: फर्जी आवंटन पत्र थमाया, रकम वापस मांगने पर शातिरों ने बदला ठिकाना, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका