भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम: महापौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधानसभा उपचुनाव की विजय में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित

अयोध्या, अमृत विचार। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। वह सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने लोकसभा चुनाव परिणाम की चर्चा करते हुए कहा कि विजय पर जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता के त्याग को नहीं समझते हैं, लेकिन कार्यकर्ता को पराजय का अभिशाप कदम-कदम पर भुगतना पड़ता है। 

विधायक मिल्कीपुर चंद्रभान पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में हम हर संभव योगदान देने को तत्पर हैं। मिल्कीपुर का विकास, कार्यकर्ताओं का मान -सम्मान हमारी प्राथमिकता होगी।

भाजपा के नियुक्त नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल एवं रवि सोनकर का सम्मान किया। संचालक इंजीनियर रवि तिवारी ने किया। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, पं. राधिका प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बुआ के घर से लाकर बड़े भाई ने की थी बहन की हत्या, छोटे भाई ने लगाया यह आरोप, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार