Bareilly: बारिश भी नहीं रोक सकी बढ़ते तापमान की रफ्तार, धूप खिलते ही आसमान साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार सुबह बारिश के बाद तेज धूप खिल गई। इसकी वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद रविवार से नए विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 48 घंटों के बाद तेज उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 84 प्रतिशत और शाम को 69 प्रतिशत दर्ज हुई। इस दौरान 0.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। इससे तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिले में औसतन अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

संबंधित समाचार