Kannauj: बंदरों के हमले से बचने को भागे तो टूटा छज्जा, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। सिकंदरपुर में अपने घर की छत पर पापड़ सुखा रहे मां-बेटे सहित तीन लोगों पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। बचने के लिए हड़बड़ा कर भागे तो छज्जा टूट गया और सभी मलबा सहित नीचे आ गिरे, इसमें तीनों लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर सौ शैय्या से तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

सिकंदरपुर निवासी नितिन दुबे की पत्नी दीपिका दुबे, एक वर्ष की पुत्री पूर्वी और 15 वर्षीय सार्थक दुबे पुत्र अरविंद कुमार घर की छत पर पापड़ सुख रहे थे। इसी दौरान एक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घबराकर छज्जे की तरफ भागे तीनों लोगों का वजन छज्जा सह नहीं सका और टूट कर गिर गया।

इसके साथ तीनों लोग भी नीचे आ गिरे और घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

संबंधित समाचार