मुरादाबाद: सऊदी में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की ठगी
मुरादाबाद,अमृत विचार। सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से दो लाख की ठगी कर ली गई। दोनों युवक जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उनको ठगी की जानकारी हुई। वापस आकर दोनों ने जब युवक से रकम मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से दो लाख की ठगी कर ली गई। दोनों युवक जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उनको ठगी की जानकारी हुई। वापस आकर दोनों ने जब युवक से रकम मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ ठाकुरद्वारा को जांच सौंपी गई है।
ठगी का शिकार हुए दोनों युवक भोजपुर निवासी मोहम्मद शरीफ और सलामत हैं। उन्होंने एसएसपी को पत्र देकर लाकडाउन के दौरान उनकी मुलाकात भगतपुर निवासी एक युवक से हुई। उसने सऊदी अरब में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी लगवाने का आश्वाासन दिया। भरोसा दिया कि हर माह 35 हजार की सैलरी मिलेगी। भरोसे में आकर दोनों ने दो लाख रुपए दे दिए।
बाद में युवक ने दिल्ली में रहने वाले अपने साथी से फोन पर बात कराई और उनको दिल्ली भेज दिया। युवकों के अनुसार एयरपोर्ट पहुंचकर जब उन्होंने उस युवक संपर्क किया तो फोन बंद आया। कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब फोन नहीं मिला तो दोनों वापस आ गए। आरोपी युवक से पैसे मांगे तो उसने धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
