Bareilly: आज तो मौसम साफ...मगर कल से दो दिन परेशान करेंगी सर्द हवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट की भविष्यवाणी 

बरेली, अमृत विचार। जिले का मौसम बुधवार से एक बार फिर बदल गया। मौसम विभाग ने 5 और 6 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भविष्यवाणी की थी। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।

हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के बाद रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई और दिन में तेज धूप खिलने से तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तीन दिन पहले न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

संबंधित समाचार