Bareilly: पत्नी का प्रेमी बोला...तेरी बीवी तुझे पसंद नहीं करती, मुझे सौंप दे ! बैंककर्मी ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। बैंक के संविदा कर्मचारी ने पत्नी के प्रेम संबंध होने और प्रेमी की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

बिथरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के भाई ने बताया उसके भाई की शादी पड़ोस के गांव की महिला से 12 साल पहले हुई थी। भाई बैंक में संविदा पर नौकरी करता था और उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि भाई की पत्नी के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध है। उसके भाई ने पत्नी और प्रेमी को कई बार फोन पर बात करते हुए देख लिया था। आरोप है रविवार को पत्नी के प्रेमी ने उसके भाई को अपने घर बुलाया और कहा कि तेरी पत्नी तुझे पसंद नहीं करती है। तू उसे छोड़ दे नहीं तो ठीक नहीं होगा और तू कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा। 

इसके बाद से भाई काफी परेशान हो गया। रविवार रात में उसके भाई की पत्नी के बुलाने पर वह और बड़े भाई पहुंचे और देखा कि भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार