बदायूं : दिल्ली में मिली हत्यारोपी की लोकेशन, रवाना हुई पुलिस
जरीफनगर क्षेत्र के गांव बस्तुइया में गोली मारकर हुई थी हत्या
बदायूं, अमृत विचार। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तुइया में जिला संभल निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। देर रात एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। रात में ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनो से बात की। पुलिस को हत्यारोपी को गिरफ्तार करने को निर्देशित किया है। पुलिस ने जांच शुरू की है। आरोपी की लोकेशन दिल्ली बताई जा रही है। जिसे पकड़ने के लिए टीम रवाना हो गई है।
सोमवार देर शाम बहन की शादी तय करने आए संभल क्षेत्र के गांव गंगावास निवासी कैलाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने फुफेरे भाई पप्पू को गांव करियावैन छोड़ने जा रहा था। गांव बस्तुइया निवासी सतीश ने उन्हें रोका और दो गोली मारी। कैलाश की मौके पर मौत हो गई थी। आरोप फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पुलिस ने सतीश समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने परिजनों से बात करके पुलिस को खुलासे को निर्देशित किया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - बदायूं : फोन पर बात करके घर से निकली युवती, फंदे पर मिला शव
