बहराइच: परिजन जिसकी कर रहे थे तलाश, नाले में मिला उसका शव, इलाके में सनसनी
बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत कटहा निवासी एक वृद्ध बुधवार शाम से लापता था। उसका शव गुरुवार सुबह नाले में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटहा के मजरा पुरबियनपुरवा निवासी लालचंद्र मौर्य (65) पुत्र प्रेम चंद्र मौर्य बुधवार शाम को बाजार के लिए गए थे।
जब वो काफी देर तक वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह पुनः सभी तलाश में लगे। घर से कुछ दूरी पर बने नाले में उनका शव पड़ा मिला। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मृतक वृद्ध के बेटे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। नाले में गिरने से वृद्ध की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य जानकारी हो सकेगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: ज्वेलर्स की दुकान से महिलाओं ने पार किया सोने की कील का डिब्बा, CCTV में कैद हुई चोरी की घटना
