Fatehpur: बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी से 50 लाख की धोखाधड़ी, राजिस्ट्री में हेराफेरी कर युवक ने ऐसे बनाया शिकार...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले में भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। कानपुर देहात के एक आदमी ने जमीन रजिस्ट्री के नाम पर यह ठगी की है। पूर्व विधायक के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव की है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक करण सिंह पटेल के बेटे विक्रम सिंह ने पुलिस को शिकायत की है, जिसमें बताया कि कानपुर देहात के आदित्येश प्रभाकर गुप्ता उर्फ आदित्य प्रभाकर गुप्ता ने उनकी मां शांति सिंह के साथ धोखाधड़ी की है। आदित्य के पास गौरी गांव में कुछ जमीन थी। उसने पहले ही उस जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था, लेकिन उसने विक्रम की मां को अपने पास मौजूद जमीन से तीन गुना ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री कर दी। इसके लिए उसने 42 लाख रुपये लिए।

पूरी धोखाधड़ी में शांति देवी को कुल 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आदित्य के पास गौरी गांव में गाटा संख्या 92 में 1.1306 हेक्टेयर जमीन थी। 14 सितंबर 2023 को उसने 0.8480 हेक्टेयर जमीन बेच दी थी। उसके पास सिर्फ 0.2826 हेक्टेयर जमीन बची थी, लेकिन उसने शांति सिंह को इससे ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री दिखाकर पैसे ले लिए। यह एक सुनियोजित धोखाधड़ी थी। आदित्य का इरादा शुरू से ही पैसे हड़पने का था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

देश का सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा, तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस; गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं
Bareilly News: किला में दो दिन से बिजली गुल...बदायूं रोड की इन कॉलोनियों में जागकर काटी रात, सुबह चले जेनरेटर
लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'