इस तारीख को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए किस राशि पर पड़ेगा सर्वाधिक प्रभाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नौ ग्रहों के अलावा सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को विशेष महत्व दिया गया है। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टि से भी ये घटनाएं अपना महत्व रखती हैं लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रग्रहण मानव जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। व्यक्ति की राशि के मुताबिक चंद्रग्रहण अपना प्रभाव उस व्यक्ति के ऊपर डालता …

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नौ ग्रहों के अलावा सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को विशेष महत्व दिया गया है। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टि से भी ये घटनाएं अपना महत्व रखती हैं लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रग्रहण मानव जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। व्यक्ति की राशि के मुताबिक चंद्रग्रहण अपना प्रभाव उस व्यक्ति के ऊपर डालता है। इस बार साल का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगने वाला है। ये चंद्रग्रहण भारत समेत कुछ अन्य देशों में भी दिखाई देगा।

ऐसे में अगर राशियों के मुताबिक बात करें तो वृषभ राशि के जातकों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है। ग्रहण के दौरान वृषभ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवधि में आपको धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सेहत पर भी इसका विपरीत असर देखने को मिलेगा। इसलिए ग्रहण की अशुभता से बचने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण की अशुभता को कम किया जा सकता है।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण

30 नवंबर के दिन जो चंद्र ग्रहण लगेगा वह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। उपच्छाया उस स्थिति में लगता है जब पृथ्वी की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपच्छाया से ही वापस लौट जाता है। इस स्थिति में चांद पर एक धुंधली सी परत नजर आती है। इस घटना में चांद के आकार पर भी कोई असर नहीं पड़ता है, जबकि वास्तविक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के आकार में फर्क नजर आता है। इस घटना को नग्न आंखों के द्वारा नहीं देखा जा सकता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं होता है। इस दौरान सूतक काल भी मान्य नहीं होता है।

जानिए क्या रहेगी चंद्र ग्रहण की तारीख और समय

उपच्छाया से पहला स्पर्श 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर होगा। परमग्रास चन्द्र ग्रहण 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर होगा।उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श 30 नवंबर 2020 की शाम 5 बजकर 22 मिनट पर होगा। यह भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

संबंधित समाचार