अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों ने 15 आतंकवादी मार गिराए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के मध्य उरुजगन प्रांत में सरकारी सुरक्षाबलों की ओर से किये गये हवाई हमले में कम से कम 15 तालिबानी आतंकवादी मारे गये हैं तथा 13 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अहमद शाह साहिल ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा, “तालिबानी आतंकवादियों ने गत रात गिजाब जिले में …

काबुल। अफगानिस्तान के मध्य उरुजगन प्रांत में सरकारी सुरक्षाबलों की ओर से किये गये हवाई हमले में कम से कम 15 तालिबानी आतंकवादी मारे गये हैं तथा 13 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अहमद शाह साहिल ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा, “तालिबानी आतंकवादियों ने गत रात गिजाब जिले में सुरक्षा बलों की चौकियों पर हमला किया। इसके बाद वायु सेना ने आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों को लक्षित करके हमला किया। इस हमले में एक तालिबानी कमांड सहित 15 आतंकवादी मारे गये तथा 13 अन्य घायल हो गये। इस हमले में दो तालिबानी कमांडर सहित 13 अन्य घायल हुए हैं।”

तालिबान ने हालांकि अभी तक इस हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। गिजाब जिले के एक सूत्र ने बताया कि वायु सेना ने सयदन गांव में हवाई हमले किये। सूत्र के अनुसार इस हमले में दो बच्चों तथा एक महिला की मौत हुयी है जबकि उरुजगन के अधिकारियों ने नागरिकों के हताहत होने के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

संबंधित समाचार