गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन:जेपी ग्रुप के फाउंडर चैयरमेन ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शासन के कड़े रुख के बाद जेपी ग्रुप के फाउंडर चैयरमेन ने निर्माण कार्य का लिया जायजा गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग का काम अक्टूबर 2019को ही होना था पूरा गोरखपुर । शासन के कड़े रुख के बाद सोमवार की दोपहर जेपी ग्रुप के फाउंडर चैयरमेन जय प्रकाश गौड़ अपने अधिकारियों के साथ हेलीकॉप्टर से फोरलेन निर्माण कार्य …



शासन के कड़े रुख के बाद जेपी ग्रुप के फाउंडर चैयरमेन ने निर्माण कार्य का लिया जायजा



गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग का काम अक्टूबर 2019को ही होना था पूरा



गोरखपुर । शासन के कड़े रुख के बाद सोमवार की दोपहर जेपी ग्रुप के फाउंडर चैयरमेन जय प्रकाश गौड़ अपने अधिकारियों के साथ हेलीकॉप्टर से फोरलेन निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए उतरे।सोमवार दोपहर चंवरिया के पास गोरखपुर-वाराणसी एन एच आई सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंच गए साथ ही उनके साथ आई टीम ने फोरलेन निर्माण कार्य का जायजा लिया।स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया।जेपी एसोसिएट को गोरखपुर- वाराणसी राजमार्ग अक्टूबर 2019तक निर्माण कार्य पूरा करना था लेकिन समय से फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की दशा पर शासन के कड़े रुख अपनाने के कारण ग्रुप के चेयरमैन जय प्रकाश गौड़ खुद निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए अपने अधिकारियों के साथ आकर देखने के साथ ही स्थानीय अधिकारियों के पेंच कसे साथ ही मार्च 2021तक पूरा करने का निर्देश दिया। जेपी ग्रुप के चेयरमैन ने अपने अधिकारियों के साथ चंवरिया से लेकर कसिहार तक निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया।इस दौरान जेपी ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीन सिंह, जगमोहन सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर टीपी सिंह, मैनेजर नारायण स्वरुप,श्याम सुन्दर, मंगल शाही, अखण्ड प्रताप सिंह, बृजेश त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार