रामपुर : लड़की बरामद कराने को लेकर हिन्दू संगठनों ने हाईवे पर दिया धरना
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने हाईवे से उठाया
रामपुर, अमृत विचार। युवती को बरामद करने के लिए हिन्दू संगठनों के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया और हाईवे जाम की दिया। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। किसी तरह से सिविल लाइन पुलिस ने सभी को उठाया। उसके बाद मामले की जानकारी ली। पुलिस छापेमारी कर रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोविन्द कालोनी निवासी दूसरे समुदाय का युवक एक युवती को दो दिन पहले लेकर चला गया था। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए थे। उसके बाद शुक्रवार शाम को इस बात की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठनों के लोग एकत्र होकर गोविन्द कालोनी पहुंच गए। हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सिविल लाइन थाने आ गए। उसके बाद वहां पर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हो गई। बाद में सभी संगठनों के लोग एकत्र होकर थाने के सामने हाईवे पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। उसके बाद सभी को समझा बुझाकर थाने ले आए। उसके बाद देर शाम तक सभी लोगों में वार्तालाप चल रही थी। इस दौरान संजय गुप्ता,अश्विनी चौहान, राजू शर्मा, संजय नरुला,राजू शर्मा, जय कश्यप आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने युवक पक्ष के एक रिश्तेदार को पकड़ लिया है। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी तक हिन्दू संगठन के लोग थाने में जमा थे।
ये भी पढ़ें - रामपुर : गैर मर्द से संबंध नहीं बनाने पर पत्नी पर फेंका तेजाब
