रामपुर : गैर मर्द से संबंध नहीं बनाने पर पत्नी पर फेंका तेजाब
रामपुर, अमृत विचार। गैर मर्द से संबंध नहीं बनाने पर पति ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया, हालांकि वह बाल-बाल बच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है, लोगों से पैसे लेकर जबरन संबंध बनाने के लिए कहता है। महिला इसका विरोध करती है। आरोप है कि 3 मार्च को दोपहर में एक बजे वह घर पर थी। तभी उसका पति दो अन्य लोगों के साथ उसके कमरे में आ गया। उसके बाद दोनों लोगों से संबंध बनाने के लिए कहा। जब महिला ने रोजा होने की बात कही तो उसके पति ने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसको पीटा। उसके बाद महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया,लेकिन महिला बाल-बाल बच गई। उसके बाद तीनों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के पति सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - रामपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत मचा कोहराम
