मुरादाबाद : किशोरी से गैंगरेप के दो और आरोपी गिरफ्तार, चौथा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके भेज चुकी है पुलिस

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना पुलिस ने किशोरी को अगवा कर बंधक बनाकर गैंगरेप करने और तेजाब से उसके हाथ पर बना ओम का निशान मिटाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भगतपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने दो मार्च को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय भतीजी बीती 2 जनवरी को कपड़े सिलवाने के लिए बाजार वाले रास्ते से टेलर की दुकान पर जा रही थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान गांव के ही चार युवकों ने कार में खींच कर उसे अगवा कर लिया। आरोपी किशोरी को एक कमरे पर ले गए और नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार वह जब भी होश में आती तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते और बंधक बनाकर रखे रहे। उसे जबरन भैंस और गोवंशीय पशु का मांस भी खिलाया। इतना ही नहीं हाथ पर बना ओम का निशान भी तेजाब डाल कर मिटा दिया। करीब दो माह बाद दो मार्च को पीड़ित किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची तब वारदात का पता चला। इसके परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे और तहरीर दी। एसपी देहात ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप, मारपीट, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

सलमान को बुधवार को ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को थाना भगतपुर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल की टीम ने आरोपी राशिद और आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल चौथे आरोपी जुबैर की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। वहीं समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें : Moradabad: बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

संबंधित समाचार