मुरादाबाद : नेताजी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान...कलेक्ट्रेट पहुंचे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी, DM अनुज सिंह को सौंपा ज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर कालिख पोतने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

जिलाधिकारी अनुज सिंह को ज्ञापन देकर कारवाई की मांग करते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी व अन्य
मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले कायस्थ समाज के लोगों ने सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। नेताजी सुभाषचंद्र बोस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से सुभाष पार्क में राष्ट्र पुरुष महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर कालिख लगाने का घृणित कार्य करने वाले दोषी के खिलाफ कारवाई की मांग की।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मामले का संज्ञान लेकर एसपी सिटी को घटना की तत्काल जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर कारवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों व कायस्थ समाज के लोगों ने एसपी सिटी रणविजय सिंह से उनके कार्यालय पर जाकर मुलाकात की। एसपी सिटी ने तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी को प्रकरण में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कारवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान तत्काल कायस्थ महासभा के बैनर तले बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सक्सेना, बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभिषेक भटनागर, नगर निगम के उप सभापति डा. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट, नवीन सक्सेना उर्फ बाबी, एडवोकेट गिरिराज स्वरूप भटनागर, नरेंद्र प्रसाद सक्सेना, रवि सक्सेना, डब्लू सक्सेना, पुनीत सहाय, दीपक शरण, एडवोकेट विनीत भटनागर, एडवोकेट धर्मेंद्र प्रसाद सक्सेना, एडवोकेट कुलभूषण सक्सेना, विनीत सक्सेना, सुबोध नारायण श्रीवास्तव, अमर सक्सेना, अनिल सक्सेना, प्रसून माथुर, अजय सक्सेना, बब्लू श्रीवास्तव, अनूप भटनागर, राजेंद्र सक्सेना अखिलेश सक्सेना सूरज सक्सेना, संजीव भटनागर, अमन सक्सेना, अतुल सक्सेना, सत्यम भटनागर, नवीन सक्सेना, शेखर भटनागर, विशाल भटनागर, सहित सैकडों चित्रांश मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं:Moradabad News : मुसलमान निकालते हैं होली की चौपाई, खेलते हैं रंग...सैकड़ों साल पुरानी परंपरा बरकरा