कानपुर में होली का त्योहार आते ही मिलावट खोर सक्रिय; संदेह में 610 किलो खोया नष्ट कराया...सचल दल ने 31 नमूने जांच को भेजे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल ने रविवार को मिलावट के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया। बरामद 610 किलो लावारिस खोवा को नष्ट कराया। मिलावट के संदेह पर खोवा के 14 नमूने लिए। इसके अलावा टीमों ने खाद्य पदार्थों के 27 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। 

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सचल दल ने खोया के 14 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे। लावारिस 610 किलो पकड़ा गया खोवा की कोई दावेदारी करने नहीं आया तो सचल दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमनाथ कुशवाहा और डॉ. देवेंद्र सिंह आजाद ने खोवा नष्ट करा दिया। नष्ट कराए गए खोवे की अनुमानित कीमत 2.19 लाख रुपये है। 

सचल दल ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिश्रित दूध के पांच नमूने, घी का एक नमूना, पनीर का एक नमूना, बेसन का दो नमूना, पापड़ के दो नमूने, गुलाब जामुन मिक्स का एक नमूना और सोयाबीन ऑयल का एक नमूना सहित कुल 27 नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur में KDA से भूमि विवाद, महापौर की शासन से गुहार; उपाध्यक्ष बोले- योजनाएं बनाने से पहले निगम को पूछना था...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म