मायावती बोंली- होली और रमजान पर्व पर किसी भी मुद्दे को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि होली तथा रमजान पर्व पर किसी भी मुद्दे को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं है। 

बसपा नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जैसा कि विदित है कि इस समय रमजान चल रहे हैं और इसी बीच, जल्दी होली का भी त्योहार आ रहा है। इसे मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सभी राज्य सरकारों को इसे आपसी भाईचारे में तब्दील करना चाहिए तो यह सभी के हित में होगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थात् इसकी आड़ में किसी भी मुद्दे को लेकर कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं। सभी धर्मों के अनुयायियों के मान-सम्मान का बराबर ध्यान रखना बहुत जरूरी। संभल की तरह अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं तथा इनको कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें- साहित्य परिषद ने देशभर में चलाया हस्ताक्षर अभियान, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार