बरेली: प्रकाश पर्व पर कोरोना का साया, नहीं होगा बड़ा कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना का साया अब श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर भी पड़ रहा है। कोरोना को देखते हुए इस बार सिख समाज प्रकाश पर्व पर कोई भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा। लोगों से घर पर ही प्रकाश पर्व मनाने की अपील की जा रही है। इतना ही नहीं बिशप …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना का साया अब श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर भी पड़ रहा है। कोरोना को देखते हुए इस बार सिख समाज प्रकाश पर्व पर कोई भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा। लोगों से घर पर ही प्रकाश पर्व मनाने की अपील की जा रही है। इतना ही नहीं बिशप मंडप में सजने वाले मुख्य दीवान कार्यक्रम को भी सुबह 5 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

गुरुनानक देव जयंती 30 नवंबर को है। सिख समाज के लोगों द्वारा आयोजनों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर साल गुरु नानक देव की जयंती पर भव्य नगर कीर्तन निकाला जाता था। गुरुद्वारों में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। जगह-जगह लंगर लगते थे। इस दफा कोविड के चलते सिख समाज के लोगों ने खुद ही कार्यक्रम को सीमित कर दिया है।
गुरुद्वारा चौकी चौराहा के ज्ञानी काले सिंघ बताते हैं कि इस बार गुरु नानक कीर्तन दरबार का कार्यक्रम शाम 6:30 से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इसमें अधिक लोग मौजूद नहीं रहेंगे। सभी से घरों पर ही कीर्तन करने की अपील की गई है। जिन क्षेत्रों में गुरुद्वारा साहिब हैं वहां छोटी-छोटी संकीर्तन मंडलियां निकलेंगी जो केवल अपने क्षेत्र में ही रहेंगी। इनमें भी अधिक लोग मौजूद नहीं रहेंगे। बताया कि बिशप मंडप में सजने वाला मुख्य दीवान 30 नवंबर को सजेगा। इस बार इस कार्यक्रम को भी काफी सीमित कर दिया गया है। यह मंडप सुबह 5 से 10:30 बजे तक रहेगा। कहा कि कोरोना जैसी बीमारी को हराने के लिए जरूरी है कि हम घर पर ही गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाएं।

संबंधित समाचार