लखीमपुर खीरी: सड़क पर झगड़ा कर रहे थे खुराफाती...राहगीर युवक को मारा चाकू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला दुर्गापुरवा निर्मल नगर में रंग में उस वक्त भंग पड़ गया। जब विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के सेठ घाट मंदिर निवासी राज बाजपेई ने बताया कि वह शुक्रवार को रंग लगाने मोहल्ला दुर्गापुरवा निर्मल नगर निवासी संजय के घर जा रहे थे। संजय के घर के पास कुछ लोग विवाद कर रहे थे। वह जब वहां से निकले तो विवाद कर रहे लोग उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने गाली देने से मना किया। इससे भड़के दुर्गापुरवा निवासी नन्हू पुत्र प्रेम कश्यप ने चाकू निकाल लिया और उसकी गर्दन व चेहरे पर वार कर दिया। इससे चाकू उसकी दाहिनी आंख और गर्दन पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार