युवक की मौत मामले में मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। 8 मार्च को दिनेशपुर ऊधमसिंहनगर निवासी रोहित सिंह अपने दोस्त के साथ ऑफिस से रिलाइंस मॉल की तरफ जा रहे थे। गोविन्दपुर गढ़वाल तिराहे के पास पहुंचने के बाद सामने से आए एक स्कूटी चालक ने रोहित को अपनी चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हुए।

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 13 मार्च को युवक मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुखानी पुलिस ने अज्ञात पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार