बरेली में गर्मी का सितम, तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: मार्च में ही गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। होली के दूसरे दिन जिले में पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह से तापमान रहने की भविष्यवाणी की है।

शनिवार को दिन में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से अधिक और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें- Bareilly: डिप्टी एसपी इंटेलिजेंस के आवास में लगी आग, सरकारी दस्तावेज और कार जली

संबंधित समाचार