बदायूं: शराब पीने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दातागंज, अमृत विचार: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों का दूसरे समुदाय के लोगों के साथ विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए। सफाईकर्मियों ने लाठी डंडे व चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने शराब पीने से मना करने पर मारपीट का आरोप लगाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों पक्ष ने तहरीर दी है।

नगर पालिका के सफाई कर्मचारी व कस्बा दातागंज के वार्ड छह निवासी राजन ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार दोपहर एक बजे रविंद्र व रविंद्र का बेटा निकिल के साथ ड्यूटी करके गांव पलिया गूजर में होली मिलकर दातागंज वापस आ रहे थे। रास्ते में गांव गनगोला में प्रधान अमन के पिता नेहरूउद्दीन की बांस की टाल थी। वहां बाइक रोककर खड़े हो गए।

कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतने में रौनक, आजम, आहत ने आशिफ, प्रधान अमन आदि को बुला लिया। उनके पास लाठी-डंडे और चाकू थे। रविन्द्र ने अपने भतीजे रजत को फोन पर सूचना दी। दातागंज से रजत व राजन बाइक से पहुंच गए। दूसरे पक्ष ने जान से मारने की नीयत से रजत पर चाकू से हमला किया। धमकी देकर मारपीट की।

रविंद्र के पुत्र निकिल, रजत व राजन घायल हो गए। निकिल व रजत की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के आसिफ ने भी तहरीर दी। कहा कि रविंद्र आदि तख्त पर बैठकक शराब पी रहे थे। मना करने पर उन लोगों ने मारपीट की। बीच बचाव की कोशिश पर राहगीरों से रविंद्र की मारपीट हुई थी।

सूचना मिलने पर नगर पालिका चेयरमैन पति अनूप गुप्ता, अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह तोमर कोतवाली पहुंचे। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बदायूं : घर से छह लाख के जेवर चोरी, सफाईकर्मी महिला पर आरोप...दी तहरीर

संबंधित समाचार