Bareilly: न्यूनतम तापमान 20 पार...दो दिन चलेंगी तेज हवाएं

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। जिले का मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 18 और 19 मार्च को दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।

रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।दिन में तेज धूप खिली और कई बार बादल भी छाए रहे, जिसकी वजह से शनिवार से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO अधिकारी भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान