बाराबंकी: सामुदायिक शौचालय के निर्माण में नाबालिग से लिया जा रहा काम
कोठी,बाराबंकी। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय के कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। जिससे मनरेगा से होने वाले भुगतान में धांधली किए जाने के आरोप कई बार ग्रामीणों ने लगाए है। इस संबंध में एक प्रधान के पर कार्रवाई होने के साथ भी ब्लॉक के अधिकारियों की आंखें नहीं खुली …
कोठी,बाराबंकी। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय के कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। जिससे मनरेगा से होने वाले भुगतान में धांधली किए जाने के आरोप कई बार ग्रामीणों ने लगाए है। इस संबंध में एक प्रधान के पर कार्रवाई होने के साथ भी ब्लॉक के अधिकारियों की आंखें नहीं खुली है। जिससे क्षेत्र के डिघावां में मनरेगा कन्वर्जेंस से बनने वाले सामुदायिक शौचालय में नाबालिग बच्चों से काम लिया जा रहा है। शिकायत पर बीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एडीओ पंचायत को सौंपी है।
सिद्धौर क्षेत्र के 96 पंचायतों में 77 पंचायतों में सामुदायिक शौचालय तो 14 पंचायतों में पंचायत भवन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लेकिन इस तेजी का ख्याल सेक्रेटरी व प्रधानों के द्वारा ना रखकर‚ खेती किसानी के समय मजदूर ना मिलने के अभाव में नाबालिग बच्चों, किशोरों से काम लिया जा रहा है। जबकि मनरेगा में महिलाओं पुरुष के अनुपातों का भी प्रावधान है। रविवार के दिन सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में किशोरों व बच्चों से काम लिया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ब्लॉक से लेकर उच्चाधिकारियों से की।जिसके बाद बीडीओ रमेद्र कुशवा ने इसकी जांच सोमवार को एडीओ पंचायत रामप्रकाश को सौंपी है। उनका कहना है कि क्षेत्र उक्त सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य से संबंधित फोटो उपलब्ध कराई गई है। जिसमें नौनिहालों से काम लिया जा रहा है। यह नौनिहाल हाथों में ईंट लेकर मिस्त्री को पहुंचा रहा है। जिसकी जांच कराई जा रही। जिससे प्रधान व सेक्रेटरी पर कार्रवाई किए जाने के उम्मीद है। उधर, प्रधान सत्यनाम ने बताया कि सामुदायिक शौचालय का कार्य विवादित था। जिससे कोठी थाने पर समझौते के बाद निर्माण कार्य नहीं कराया गया।
