लखीमपुर खीरी: सड़क की जद में आए मकान-दुकान, लगाए लाल निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: शहर में फोरलेन के निर्माण की जद में आ रहे पक्के निर्माण को हटाने के लिए लाल निशान लगवा दिए गए हैं। इससे मकान स्वामियों व दुकानदारों में खलबली मची है। कई दुकानदारों ने खुद पक्के निर्माण तोड़वाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

राजापुर चौराहे से डॉन बास्को स्कूल के पास पुलिया तक फोरलेन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सोमवार को अतिक्रमण की जद में आए मकानों व दुकानों पर लाल निशान लगाए गए। किसी का तीन फुट तो किसी का साढ़े चार फुट अतिक्रमण पाया गया जिसे जल्द ही हटवा लेने की चेतावनी दी गई है। कहा है कि जल्द ही न हटाया तो प्रशासन उनके निर्माण को बुलडोजर से ढहा देगा। इस पर कई लोगों ने अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। 

दुकान स्वामी श्याम सुंदर गुप्ता, विनोद कुमार, सचिन कुमार, बाबूराम, दिलीप कुमार आदि का कहना है कि सड़क के एक ओर रसूखदार लोग रहते हैं, जिधर नाला बना है, लेकिन उसे टस से मस नहीं किया जा रहा है। जबकि दूसरी तरफ के नाले को पीछे किया जा रहा है।

वजह है कि इस ओर गरीब लोग रहते हैं, जो आवाज बुलंद नहीं कर सकते। उधर, सड़क निर्माण की जद में आ रहे मकानों-दुकानों के अतिक्रमण, बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर हटवाए बिना निर्माण शुरू होने से काम में देरी के साथ आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण शहरवासियों को जाम के साथ यहां से गुजरते समय उड़ रही धूल से भी परेशान होना पड़ रहा है।

सड़क बनने लगी पर नहीं हटवाया ट्रांसफार्मर
फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए मिट्टी डालने के साथ ही गिट्टी पड़ गई है और उसे बुलडोजर से दबाया जा रहा है। बीच में तीन ट्रांसफार्मर आ गए हैं, जिन्हें न हटाए जाने से काम प्रभावित हो रहा है।

होली के कारण पुलिस फोर्स नहीं मिल पाया, जिससे अतिक्रमण नहीं हटवाया जा सका है। मंगलवार या बुधवार से पुलिस फोर्स मिलते ही अतिक्रमण हटवाने का काम शुरू किया जाएगा। कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है। जिसका निर्माण जद में आएगा, उसे हटवाया जाएगा। बिजली विभाग को भी खंभे व ट्रांसफार्मर हटाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है- केके झा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: कार से टकराकर पलटी स्कूली वैन, एक छात्र की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका