रायबरेली: जगतपुर थाने के पास मिली महिला की लाश, पुलिस को नहीं लगी भनक, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर/रायबरेली, अमृत विचार। यूपी के रायबरेली जिले के जगतपुर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर महिला का मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि शव मिलने की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों की सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।

कुछ लोग हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। जगतपुर थाने ने से महज 300 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन सूचना के दो घंटे तक पुलिस हरकत में नहीं आई। काफी देर बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

 डायल 112 मौके पर पहुंची और उसके बाद थाने की पुलिस पहुंचकर महिला शव के जांच पड़ताल में जुट गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो सकी। इस बाबत जगतपुर थानेदार अजय राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-लू के कारण होने वाली जनहानि स्वीकार नहीं... CM योगी ने लू प्रबन्धन को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

संबंधित समाचार