बरेली: एससी-एसटी विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष को रिहा नहीं किया तो जेल भरेंगे कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। लखनऊ में भाजपा कार्यालय के सामने एक महिला द्वारा आत्मदाह करने के मामले में गिरफ्तार किये गये कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक प्रसाद को रिहा न करने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार को चेताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता …

अमृत विचार, बरेली। लखनऊ में भाजपा कार्यालय के सामने एक महिला द्वारा आत्मदाह करने के मामले में गिरफ्तार किये गये कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक प्रसाद को रिहा न करने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार को चेताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर आलोक प्रसाद को बेगुनाह करार देते हुए सरकार से उन्हें रिहा करने की मांग की है। साथ ही आलोक को रिहा न करने पर जेल भरो आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों में भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुये कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपनी कमियों को छिपाने के लिये आलोक प्रसाद पर झूठी रिपोर्ट लिखवाकर गिरफ्तार करा दिया है। महिला तो पुलिस के उत्पीड़न की शिकार थी। पुलिस ने महिला की पीड़ा नहीं सुनी, तभी उसने ऐसा कदम उठाया।

शहामतगंज चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव गंगाराम कठेरिया और यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट ने बताया कि पुलिस ने आलोक प्रसाद पर गलत चार्जशीट दाखिल की है। भाजपा सरकार में पुलिस पीड़ितों की सुन नहीं रही है।

संबंधित समाचार