पंजाब: सांसद अमृतपाल सिंह के 7 सहयोगियों को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर की अजनाला अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख एवं सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को शुक्रवार को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सभी सात आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाया गया है। 

अजनाला थाने पर हमला करने के आरोप में उन्हें अजनाला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक इंद्रजीत सिंह ने कहा, "हमने आरोपियों की चार दिन की रिमांड हासिल कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड मांगी थी। आरोपियों को अब 25 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।"

यह भी पढ़ें:-केजीएमयू के पास खुलेआम हो रहा नशे का कारोबार, 50 रुपये में मिलता है स्मैक का फुल डोज, लेने से लेकर बेचने तक में लगी हैं युवतियां

संबंधित समाचार