बदायूं में विद्युत विभाग का कड़ा कदम, कई उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: स्पेशल टीम का गठन कर विद्युत उपकेन्द्र मीरा सराय के क्षेत्र नाहर खां सराय व मीरा सराय में बकाएदारों व उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। बकाया जमा न करने पर कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।

अवर अभियंता सुशील कुमार, ललित कुमार और लाइनमैन ने सघन चेकिंग की। उपभोक्ताओं के बिल सही करने को उपखंड अधिकारी ने कैंप लगा कर बिल सही किए। कई उपभोक्ताओं से बकाया जमा कराया गया। बताया कि 21 को मीरा सराय में बिल भुगतान के लिए कैंप लगाया जाएगा।

तीन माह से बिल जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 10 हजार से अधिक बकाया होने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रावई की जाएगी। उपखंड अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने बताया कि बकाया वसूली को अभियान चलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बदायूं : नलकूप की लाइन डाल रहे प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म