अलीगढ़: क्रिकेट मैच के दौरान विवाद के बाद हिंसक झड़प, महिलाओं समेत आठ लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के सासनी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान मामूली विवाद से भड़की हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एम. शेखर पाठक ने बताया "बुधवार को काजीपाड़ा इलाके में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच के दौरान पड़ोसियों अनस और मोहसिन के बीच झगड़ा हो गया था। वरिष्ठों की मदद से मामले को सुलझा लिया गया था। बृहस्पतिवार रात को यह मामला फिर से भड़क गया।"

पाठक ने बताया कि नए सिरे से शुरू हुआ यह झगड़ा जल्द ही हिंसक हो गया जिसमें ईंट-पत्थर चलने और छतों से गोलीबारी की खबरें आईं। कई लोग चाकू लगने से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सिर में चोट लगने से घायल पांच लोगों को आगे के इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, "इलाके में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।"  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म