बहराइच: बाग में लगे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, दहशत से लोग थे घरों में कैद

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बिछिया/बहराइच, अमृत विचार: जनपद के सुजौली रेंज भैंसाही गांव में लगाए गए पिंजरे में रविवार रात आठ बजे तेंदुआ कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए की दहशत से लोग घरों में कैद हो गए थे।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के ग्राम भैंसाही निवासी विक्की (4) पुत्र विशाल शुक्रवार को तेंदुआ के हमले में मार डाला गया था। गांव के लोगों की मांग पर तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से बाग में पिंजरा लगाया गया था।

WhatsApp Image 2025-03-23 at 21.06.53_d9ac6d57

रविवार रात आठ बजे के आसपास वन कर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार ने इसकी जानकारी डीएफओ को दी। डीएफओ के निर्देश पर तेंदुआ को रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुआ को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बहराइच: बिना वीजा के भारतीय सीमा में घुसपैठ करते गिरफ्तार हुई दक्षिण कोरिया की महिला 

संबंधित समाचार