Rampur : सिपाही अंकित ने आत्महत्या क्यों की? जानकारी में जुटी पुलिस...शव का कराया पोस्टमार्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृतविचार। रविवार देर रात को परिजन टांडा सीएचसी पहुंचे। उसके बाद बेटे के शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने सिपाही के आत्महत्या करने का परिजनों से कारण जानना चाहा। हाांलकि पुलिस अभी तक कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सोमवार को सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।  सिपाही अंकित ने आत्महत्या क्यों की? पुलिस जानकारी में जुटी है।

जिला बुलंदशहर के पोस्ट खानपुर गांव ढलना निवासी अंकित सिंह (28 वर्ष) पुत्र  नरेश सिंह 2018 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को करीब 7 बजे वह वर्दी पहनकर रात की ड्यूटी करने के लिए थाने में पहुंचा था। उसके बाद मुंशी ने उसको सरकारी रायफल इंसास दे दी थी। इस दौरान उसके पास किसी का फोन आ गया। फोन पर बात करते हुए उसने सरकारी रायफल से खुद के सिर में गोली मार ली। घटना की जानकारी पर आनन-फानन में साथी उसको सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

जानकारी मिलने के बाद देर रात को परिजन भी आ गए। बताया जाता है कि अंकित घर का बड़ा होने के कारण खर्चा चलाता था। मां उसकी बीमार रहती है। पुलिस परिजनों से आत्महत्या  के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

ये भी पढे़ं : रामपुर: सिपाही ने खुद को सरकारी राइफल से मारी गोली, मौत...टांडा कोतवाली में था तैनात

 

संबंधित समाचार